आगर मालवा से सुरेश राठौर की रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड बड़ोद जिला_आगरमालवा
जल गंगा संवर्धन अभियान
जल गंगा संवर्धन अभियान हेतु विकासखंड बड़ोद जिला आगर मालवा,में जिलाधीश महोदय श्री राघवेंद्र सिंह,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नंदा भलावे कुशरे के निर्देशानुसार एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बड़ोद श्री जितेंद्र सिंह सेंगर जिला समन्वयक देवेंद्र शर्मा व ब्लॉक समन्वयक मदनलाल मालवीय के मार्गदर्शन में
“जल गंगा संवधर्न अभियान” अंतर्गत विकासखंड बड़ोद में आज दिनाँक 27/04/2025 को मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की कक्षा के अंतर्गत जिसमें जल गंगा संवर्धन अभियान 2025 हेतु शासकीय उच्चतर उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं द्वारा जल संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता रखी गई जिसमे प्रथम स्थान msw अंतिम वर्ष छात्र गुमानसिंह व द्वितीय स्थान पर msw अंतिम वर्ष छात्र धर्मेन्द्र लोहार व तृतीय स्थान पर msw अंतिम वर्ष छात्र अशोक राठौर रहें। इस अवसर पर उपस्थित ब्लॉक समन्वयक मदनलाल मालवीय,परामर्श दाता राजेंद्रसिंह लववंशी ,श्यामलाल वर्मा,शिवनारायण वर्मा,शिवनारायण नागदीया,सुश्री सुनीता सूर्यवंशी,सीएमसीएलडीपी के कुल 28 छात्र छात्राएं ने भाग लिया।