क्षेत्र के भू जलस्तर को बढ़ाने में मिल का पत्थर साबित होगा शासन का जल गंगा संवर्धन अभियान

क्षेत्र के भू जलस्तर को बढाने मे मील का पत्थर साबित होगा शासन का जल गंगा संवर्धन अभियान
:– नेहा जैन
सीईओ जिला पंचायत सीहोर

संवाद दाता दिनेश सोलंकी

आष्टा प्रदेश के मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले जलगंगा संवर्धन अभियान की धरातल पर प्रगति की समीक्षा करने आष्टा जनपद की दूरस्थ पंचायतों के कार्यों का मौके पर जाकर सीईओ जिला पंचायत नेहा जैन (आई.ए.एस) द्वारा निरीक्षण किया गया।
प्रातः 8 बजे से ही निरीक्षण कार्यक्रम
प्रारंभ हूआ जिसमे सर्वप्रथम ग्राम पंचायत बरछापुरा मे प्रगतिरत अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया ,यहां बडे तालाब के माध्यम से जल के प्राकृतिक बहाव पर तालाब निर्माण कर 25 हजार घनमीटर से अधिक पानी रोककर जल स्तर को बढाया जायेगा साथ ही आसपास के किसानो को सिँचाई सूविधा का भी लाभ मिलेगा। नेहा जैन ने तालाब की गुणवत्ता सूनिश्चित करने हेतु जनपद सीईओ अमित व्यास को कार्य की लगातार मानिटरिंग करने एंव सहायक यंत्री शूभम रंगडाले को समय सीमा मे कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। ग्राम पंचायत की महिला सरपंच को सीईओ जिला पंचायत द्वारा कार्य समय सीमा मे पूर्ण करने का संकल्प दिलाया।
इस क्षेत्र मे सिद्दीकगंज,और श्यामपुर मगरदा मे भी दो तालाब निर्माण प्रस्तावित है।
इसके पश्चात नेहा जैन ने ग्राम पंचायत मूगली जाकर वहां चल रहे बाबडी जीर्णौद्धार के कार्य को देखा ,और प्राचीन ऐतिहासिक बाबडी को पुर्नजीवित करने के कार्य को ग्राम पंचायत को मार्गदर्शन देते हूये इसे जल गंगा संवर्धन अभियान प्रमूख उद्देश्य बताया मूगली के ग्रामवासियों ने शासन कै धन्यवाद देते हूये बताया कि उक्त बाबडी पुर्नजीवित होने से हमारे गांव की प्राचीन विरासत को फिर से उसी रूप मे देखना हमारे लिये गौरव का विषय है।
ग्राम पंचायत मूगली के सरपंच द्वारा अंडरग्राउंड पीवीसी लाईन और पेयजल हेतु किये गये कार्यों के विषय मे विस्तार से बताया।उक्त भ्रमण कार्यक्रम मे आष्टा जनपद से सीईओ अमित व्यास ,सहायक यंत्री शूभम रंगडाले, उपयंत्री उपाध्याय,कलस्टर प्रभारी गोविंद शर्मा एंव ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक आदि भी उपस्थित रहे।
,