ग्राम पंचायत दरखेड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
संवाद दाता दिनेश सोलंकी
आष्टा विधानसभा क्षेत्र जावर के ग्राम पंचायत दरखड़ा में सरपंच प्रतिनिधि व नव नियुक्त भाजपा डोडी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष और आष्टा विधानसभा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का ढोल नगाड़ा डीजे के साथ धूमधाम से निकाला जुलूस ग्राम पंचायत दरखेड़ा राम मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें आष्टा विधानसभा क्षेत्र के डोडी मंडल के कार्य करता व सभी बूथ अध्यक्षों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा द्वारा सभी को संबोधित किया गया वहीं पर भारतीय जनता पार्टी के आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है कार्यकर्ता सम्मेलन में सरस्वती विद्यालय के भैया बहनों ने नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी जिस पर सभी कार्यकर्ताओं ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर जिला महामंत्री धारा सिंह पटेल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल पटेल जिला उपाध्यक्ष कल्याण सिंह ठाकुर व सभी नवनियुक्त और पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे उपस्थित इस मौके पर मानसिंह जी ठाकुर कुरावर सिद्धू लाल योगी कुरावर मांगीलाल करंजिया लोकेंद्र सिंह ठाकुर पलासी आदि कार्यकर्ता भी रहे उपस्थित कार्यक्रम का आभार सरपंच प्रतिनिधि व डोडी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया।