जनसुनवाई के अधिकांश आवेदनो का मौके पर निराकरण विदिशा, दिनांक 11 मार्च 2025 ग्राम खोंगरा से हरिओम पाल की खबर

कलेक्टर ने वृद्धाश्रम में पहुंचकर वृद्धजनों को होलिका की शुभकामनाएं अभिव्यक्त कर आत्मीय आशीर्वाद प्राप्त किया

ग्राम खोंगरा से हरिओम पाल की खबर

विदिशा, दिनांक 13 मार्च 2025
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने होली की पूर्व संध्या पर शहर के श्रीहरिवृद्धाश्रम में पहुंचकर वृद्धजनों से संवाद किया और उन्हें होली की शुभकामनाएं अभिव्यक्त की। कलेक्टर श्री सिंह ने वृद्धजनों को अपने हाथो से गुलाल लगाई और चरण स्पर्श कर शुभाशीर्वाद प्राप्त किया है। इस दौरान उन्होंने सभी बुजुर्गो को अपने हाथो से मिष्ठान पैकेट वितरित किए है।
कलेक्टर श्री सिंह ने इससे पहले वृद्धाश्रम में बुजुर्गो के रहने हेतु, भोजन सहित अन्य दैनिक दिनचर्या की पूर्ति हेतु किए गए प्रबंधो का अवलोकन कर जानकारियां प्राप्त की है। उन्होंने रसोई कक्ष के रोशनदान में जाली लगाने के निर्देश सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक को दिए है।
कलेक्टर श्री सिंह ने वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों से रू-ब-रू होकर उनकी दिनचर्या कैसे गुजरती है कि जानकारियां प्राप्त की। उन्होंने होली के पावन पर्व पर क्या-क्या मिष्ठान बनाएंगे कि जानकारियां लेते हुए खूब मिलकर होली खेले। रंग और जो भी चीज चाहिए सब उपलब्ध कराई जाएगी।
कलेक्टर श्री सिंह ने वृद्धजनों से आव्हान किया कि वे प्रसन्नचित मुद्रा में रहकर स्वंय आनंदित हो और दूसरो को संदेश दें। आश्रम की श्रीमती मीना सोनी ने भजन जनम-जनम का साथ हमारा तुम्हारा को गाया वहीं पंडित जी ने होरी पर वृदांवन की छंटा को बखान किया। वृद्धाश्रम की केयर टेेकर सुश्री केसर जहां ने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं, बुजुर्गो के संस्मरणो को सांझा किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ व सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री पंकज जैन के अलावा अन्य विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।
दीक्षा निकेतन विशेष स्कूल में पहुंचे
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने श्री हरिवृद्धाश्रम के बाद पुरानी शासकीय जिला चिकित्सालय में संचालित दीक्षा निकेतन विशेष स्कूल के विद्यार्थियों से भी रू-ब-रू हुए है यहां उन्होंने राजुल विकलांग पालक अभिभावक उत्थान समिति के माध्यम से दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए मुहैया कराई जा रही सुविधाओं को सांझा किया।
कलेक्टर श्री सिंह ने दिव्यांग विद्यार्थियों से संवाद कर उनका कुशल क्षेम जाना और अध्यापन कार्यो की जानकारी प्राप्त की है इस दौरान उन्होंने सभी बच्चों को उपहार में मिष्ठान के पैकेट वितरित किए वहीं गुलाल टीका लगाकर होली की अतिरिक्त शुभकामनाएं अभिव्यक्त की है।