विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। आगर मालवा जिला संवाददाता सुरेश राठौर।

बडौद-05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत नवांकुर संस्था टोंकड़ा द्वारा आदर्श गांव बिनायगा बड़ौद महर्षि दयानंद आदर्श विद्या मन्दिर बिनायगा बड़ौद, शासकीय माध्यमिक विद्यालय बिनायगा बड़ौद,श्री गुरुकृपा गोशाला ग्राम पंचायत रापड़ी परिसर में पौंधा रोपण किया गया जिसमें परामर्शदाता राजेन्द्रसिंह लववंशी,नवांकुर संस्था टोंकड़ा अध्यक्ष हरिओम,सरपंच मोहनसिंह परिहार,एमएसडब्ल्यू छात्र शंकरसिंह आर्य,प्रधानसिंह आर्य,छात्रा हेमलता लोहार,बीएसडब्ल्यू दिलीपसिंह परिहार सोबान सिंह आर्य प्रेमसिंह सिसोदिया नरेंद्र सिंह सिसोदिया,जोरावरसिंह परिहार,हिम्मतसिंह आर्य,कृपालसिंह आर्य,शिवनारायण मालवीय एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहें।