सिविल लाईन पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
अवैध गांजा तस्करी और हत्या के मामलों में लिप्त ₹40,000 का ईनामी अपराधी महेन्द्र उर्फ टिंगी गिरफ्तार — 23 मामलों में वांछित था आरोपी
ग्राम खोंगरा से हरिओम पाल की खबर
आरोपी के पास से 03 किलो गांजा बरामद, अनुमानित कीमत ₹30,000
विदिशा पुलिस द्वारा नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे और नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी सहित गंभीर अपराधों में लिप्त एक शातिर और ईनामी अपराधी महेन्द्र यादव उर्फ टिंगी (उम्र 32 वर्ष), निवासी गिरधर कॉलोनी, विदिशा को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपी की तलाशी के दौरान करीब 03 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹30,000/- आँकी गई है।
उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 269/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इसी क्रम में यह भी ज्ञात हुआ है कि आरोपी महेन्द्र उर्फ टिंगी भोपाल, और राजगढ़ सहित प्रदेश के बाहर भी वांछित अपराधी रहा है। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से पाँच से अधिक स्थाई वॉरंट की जानकारी प्राप्त हुई है, और अन्य स्थाई वॉरंट भी हैं। साथ ही अब तक घोषित ईनाम राशि ₹40,000 है। जबकि अन्य जानकारी भी संकलित की जा रही है।
महेन्द्र उर्फ टिंगी एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध विभिन्न जिलों में कुल 23 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उस पर घोषित ईनामों का विवरण निम्नानुसार है:
क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा अपराध क्रमांक 121/24 एवं 92/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में ₹10,000-₹10,000 के दो ईनाम।
थाना सिविल लाइन, विदिशा के अपराध क्रमांक 612/23 धारा 294, 323, 506, 34 व एससी/एसटी एक्ट में ₹2,000 का ईनाम।
थाना त्योंदा के अपराध क्रमांक 263/24 अंतर्गत BNS एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में दर्ज प्रकरण पर घोषित ईनाम।
आरोपी थाना गुलाबगंज के अपराध क्रमांक 03/2025 धारा 08/20 NDPS एक्ट में फरार था।
इस कार्रवाई में निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही:
निरीक्षक विमलेश कुमार राय (थाना प्रभारी सिविल लाइन),7 उप निरीक्षक गौरव रघुवंशी (सायबर सेल प्रभारी), उनि के.के. पवार, प्र.आर. कुलदीप सिंह चंदेल, प्र.आर. भानू प्रताप सिंह राजपूत, प्र.आर. सुनील गंधर्व, प्र.आर. सुनील बघेल, प्र.आर. रोहित रैकवार(सायबर सेल), प्र.आर. संजय तिवारी, प्र.आर. सुनीता राजपूत, आर. अमर दांगी, आर. विपिन मुदगल एवं आर. अखिलेश राजावत।
पुलिस विभाग द्वारा आरोपी की गतिविधियों पर लम्बे समय से निगरानी रखी जा रही थी। गिरफ्तारी को नशीले पदार्थों की तस्करी पर निर्णायक प्रहार के रूप में देखा जा रहा है।
विदिशा पुलिस जनता से अपील करती है कि नशे के अवैध व्यापार की किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का साथ दें और समाज को सुरक्षित बनाएं।